बेटी के प्रेमी को परिवार वालों ने जिंदा जलाया

Youth set ablaze by girlfriend's family in Firozabad
लखनऊ। फिरोजाबाद जिले में प्रेमिका व उसके परिजनों ने मिलकर बेटी के प्रेमी की जमकर पिटाई की। प्रेमी की पिटाई के बाद भी जब उनका दिल नहीं भरा तो उस पर मिट्टी का तेल डालकर जिन्दा जला दिया। दिल दहला देने वाली इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती व उसके मां-बाप को हिरासत में ले लिया जबकि भाई व मामा फरार है।

फिरोजाबाद जिले के उत्तर थाना क्षेत्र में इन्द्रानगर निवासी सुरेन्द्र कुमार के बेटे गोविन्द का मोहल्ले में रहने वाली लक्ष्मण सिंह की बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी होने पर लक्ष्मण सिंह ने विरोध किया। इसके बावजूद गोविन्द का उसकी बेटी से मिलना जुलना जारी था। यह बात युवती के घर वालों को न गवांर लगती थी।

कल रात गोविन्द उसके घर पहुंच गया। जिसको लेकर युवती के घर वाले क्रोधित हो गए। युवती के पिता लक्ष्मण भाई व रिश्तेदार ने गोविन्द की पिटाई कर दी और देख लेने की धमकी दे दी। विरोध करने पर लक्ष्मण उसके परिजनों ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। चीखपुकार सुनकर घर वाले वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

घर वालों ने पड़ोसियों की मदद से गम्भीर रूप से झुलसे गोविन्द को अस्पताल में भर्ती कराया,जहां आज उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रेमिका का भाई व मामा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती, उसके माता-पिता को हिरासत में ले लिया। पिता सुरेन्द्र का आरोप है कि उसके बेटे गोङ्क्षवद और युवती में काफी अरसे से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

कल रात युवती ने गोविंद को अपने घर बुलाया था जहां उसने अपने पिता सुशील कुमार, माता मुन्नी देवी, भाई अमिताभ और मामा लक्ष्मण की मदद से युवक पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+