विकीपीडिया की विकीकॉमंस भी अरुणाचल प्रदेश को मानता है दक्षिण तिब्बत
बेंगलूरु। चीन ने तिब्बत को दक्षिणी तिब्बत करार दे दिया है, यह खबर हमने सुबह आपको दी। सच पूछिए तो चीन की इस कवायद को समर्थन मिलना शुरू हो गया है। यह समर्थन शुरू हुआ है इंटरनेट पर दुनिया की छठे नंबर की वेबसाइट विकीपीडिया से। जी हां विकीपीडिया की सहयोगी वेबसाइट विकीकॉमंस ने अरुणाचल को दक्षिण तिब्बत करार दे दिया है।
जी हां अगर आप विकीमीडिया डॉट ओआरजी की सहयोगी वेबसाइट विकी कॉमन्स पर क्लिक करने के बाद अगर अंग्रेजी में अरुणाचल प्रदेश सर्च करने के लिये टाइप करेंगे तो उसमें आपको सुझाव दिखाई देगा- अरुणाचल प्रदेश/दक्षिण तिब्बत। यानी विकीकॉमन्स ने अभी से जनता को यह सुझाव देने शुरू कर दिये हैं कि अरुणाचल प्रदेश अब दक्षिण तिब्बत है। जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते हैं।

तकनीकी विशेषज्ञों की मानें तो ये सुझाव दो प्रकार से आते हैं। पहला जब भारी संख्या में लोग एक ही शब्द सर्च करते हैं और दूसरा कि वेबसाइट की कंपनी सुझाव अपने डाटाबेस में सेट कर देती है।
यदि पहले तर्क को सही मानें तो आपको चीन की दादागिरी का अंदाजा इसी बात से हो जायेगा कि लोग अब arunachal pradesh/south tibet सर्च करने लगे हैं। लेकिन अगर दूसरे तक की मानें तो यह सीधा सवाल केंद्र सरकार के खिलाफ खड़ा करता है। जो केंद्र सरकार सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और कपिल सिब्बल जैसे बड़े नेताओं के कार्टून अपलोड करने वाली साइटों को नोटिस भेज सकती है और प्रतिबंध लगा सकती है, क्या वह अरुणाचल प्रदेश को तिब्बत का भाग बताने पर कार्रवाई करेगी?
खैर यह सवाल तो सीधे केंद्र के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के लिये है, आपसे हमारा सवाल यही है कि विकीकॉमन्स पर इस तरह की सूचना प्रसारित करने पर वेबसाइट के खिलाफ क्या कार्रवाई की जानी चाहिये?












Click it and Unblock the Notifications