छोटे बेटे को दी किडनी तो बड़े ने लात मारी

इसके चलते उन्हें ट्रिब्यूनल कोर्ट का सहारा लेना पड़ा, लेकिन यहां भी उनका पुत्र संदीप उपस्थित नहीं हो रहा, जिसके चलते ट्रिब्यूनल कोर्ट में इस मामले में कोई निर्णय नहीं हो सका। ऐसे में ट्रिब्यूनल ने किशनचंद को न्याय दिलाने के लिए उनके आरोपी पुत्र संदीप को ट्रिब्यूनल के समक्ष पेश होने के लिए सम्मन जारी करने के निर्देश दिए हैं।
कुदरत की मार झेल रहे फरीदाबाद के सेक्टर-28 निवासी किशनचंद ने अपने व अपने छोटे पुत्र को बड़े पुत्र संदीप से राहत दिलाने की खातिर ट्रिब्यूनल कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। किशनचंद ने ट्रिब्यूनल को शिकायत दी है कि उसका पुत्र संदीप उन्हें उनके खुद के बनाए हुए मकान में शांतिपूर्वक नहीं रहने देता। उन्होंने कहा कि उन्हें व उनके छोटे बेटे को ऑपरेशन के बाद मकान के प्रथम तल में आने-जाने में बहुत परेशानी होती है।
उन्हें इन्फेक्शन होने की वजह से फिर से अपना ऑपरेशन कराना है, जिसके कारण उन्हें अपने भूतल की सख्त जरूरत है जिसमें उनका बड़ा पुत्र संदीप रहता था और उस पर उसने ताला जड़ दिया है। खुद संदीप बदरपुर रहता है। मामले की गंभीरता को समझते हुए किशनचंद को न्याय दिलाने के लिए ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष एवं एसडीएम सुशील सारवान तथा ट्रिब्यूनल सदस्य अनीशपाल व ट्रिब्यूनल सदस्य राजेश आर्या ने संदीप के खिलाफ सम्मन जारी करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान जांच अधिकारी सुशीला देवी व सुलह अधिकारी पुलिस निरीक्षक कृष्णा देवी तथा एसडीएम के रीडर पूर्ण सिंह और सीएम शर्मा मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications