संसद में राहुल और अखिलेश की हाजिरी बेहद कम

राहुल गांधी मई 2011 और मई 2012 के बीच हुई कुल 85 बैठकों में केवल 24 में ही शामिल हुए है। इनसे अच्छी स्थिति में यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रहे। वह संसद में 31 दिन उपस्थित रहे हैं। जबकि सिद्धू ओर कर्नाटक के मुख्यमंत्री संसद में केवल 16 दिन ही उपस्थित रहे। संसद में सबसे कम केवल 4 दिन ए राजा उपस्थित रहे हैं।
‘मास फॉर अवेयरनेस' नामक एनजीओ ने 15 वीं लोकसभा के कार्यकाल पर ‘रिप्रेसेनटेटिव एट वर्क' नामक एक रिपोर्ट तैयार की है। जिसमें यह बताया गया है कि संसद में कौन कितने दिन उपस्थित रहा है। कौन सबसे कम उपस्थित रहा है। 2जी घोटाले में लंबे समय से जेल में रहने के कारण ए राजा संसद में सबसे कम उपस्थित रहने वाले सांसदों की दौड़ में सबसे आगे है।
कांग्रेस सांसद सुरेश कलमाड़ी 85 बैठक के दौरान केवल 30 बैठक में उपस्थित रहे हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री मधु कोड़ा लोकसभा में 25 दिन उपस्थित रहे हैं। यूपी अध्यक्ष सोनिया गांधी सदन की 34 बैठक में शामिल रही हैं। जिन नेताओं के हाथ में देश की बागडोर होती है, वह ही संसद की कार्यवाही के दौरान अधिकतर समय नदारद रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications