NRHM घोटाला: कोर्ट की सीबीआई को फटकार, आप से बेहतर पुलिस

उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता राज बहादुर सिंह ने मीडिया बातचीत के दौरान कहा कि जांच में हो रही देरी के कारण कोर्ट ने सीबीआई को फटकार लगाते हुए कहा कि आपसे बेहतर तो पुलिस है। आपके पास इतनी बड़ी टीम है फिर भी अभी तक जांच पूरी नहीं हो पाई। अगर आप जांच पूरी करने में अपने आपको असमर्थ पा रहे हो तो बता दे, हम ये जांच किसी और को सौप देंगे।
सिंह ने बताया कि कोर्ट ने सीबीआई पुलिस अधिक्षक टीआर बालाजी को अगले 13 सितंबर को कोर्ट में तलब किया है। उसी दिन इस मामले की अगली सुनवाई की जाएगी। कोर्ट ने 27 लोगों के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति देने के लिए कोर्ट की तारीफ की। एनआरएचएम घोटाले मामले में पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी विनोद आर्या, बीपी सिहं और डिप्टी सीएमओ वाई.एस.सचान की मौत हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications