शीला दीक्षित कैबिनेट में बदलाव, वालिया को झटका

अब अशोक वालिया के पास स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय और उच्च शिक्षा विभाग ही रहेंगे। वहीं रमाकांत गोस्वामी को परिवहन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं शिक्षा विभाग का अतिरिक्त कार्यभार किरण वालिया को दिया गया है। रमाकांत गोस्वामी से उद्योग विभाग लेकर हारून यूसुफ को सौंपा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने सोमवार देर रात्रि अपने कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों पर विराम लगा दिया। इस फेरबदल में मुख्यमंत्री ने शहरी विकास मंत्रालय डा. अशोक कुमार वालिया को बड़ा झटका दिया है, वहीं अरविंदर सिंह लवली को शहरी विकास विभाग, किरण वालिया को शिक्षा तथा रमाकांत गोस्वामी को परिवहन विभाग देकर वफादारी का इनाम दिया गया है। इसके अलावा राजकुमार चौहान को भी विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि हारून यूसुफ से विकास विभाग लेकर उन्हें उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नए फेरबदल से संबंधित अधिसूचना आज जारी की जाएगी।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें पिछले कई दिनों से लगाई जा रही थीं। इन्हीं अटकलों के बीच उन्होंने सोमवार की देर शाम मंत्रिमंडल में तो फेरबदल नहीं किया, अलबत्ता मंत्रियों के विभागों में बड़ा फेरबदल किया। बताया जा रहा है कि इस फेरबदल में सबसे ज्यादा नुकसान स्वास्थ्य मंत्री डा. अशोक कुमार वालिया को हुआ है, जबकि बाकी सभी मंत्री किसी न किसी रूप में फायदे दिखाई दे रहे हैं।
हालांकि श्री लवली शिक्षा विभाग से पीछा छुड़ाने के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। इस मामले में तो उन्हें कामयाबी मिल गई है, लेकिन परिवहन विभाग लेकर मुख्यमंत्री ने उन्हें हल्का सा झटका दिया है। चुनावी वर्ष में शहरी विकास विभाग देकर दीक्षित ने लवली की चुनौतियां बढ़ा दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications