पत्नी ने पति की कराई 18 साल की युवती से शादी

मुहल्ले वाले कहने लगे हम ऐसी शादी नहीं मंजूर करेंगे। शौहर की उम्र 42 साल और युवती की उम्र 18 साल। जबकि इस सख्स की पत्नी ने सामने आ कर कहा कि उसने खुद बच्चे के लिए शादी कराई है। उसके पति शादी नहीं करना चाहते थे। 18 साल की युवती है, जवान है। इससे तुरंत बच्चा हो जाएगा। वह कहती रही कि उसके पति ने मौज और मजा के लिए शादी नहीं की है। सिर्फ बच्चे के लिए। रविवार रात उन्होंने उस व्यक्ति के घर पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत किया।
मुहल्ले वाले कह रहे हैं कि लड़की की उम्र 18 नहीं 17 है। इसे लड़की को बहला-फुसलाकर लाया गया है और उससे शादी कर ली। इस शादी में उस व्यक्ति की पत्नी की भी मर्जी शामिल है। शनिवार को जब वह व्यक्ति शादी करके आया तो लोगों ने हंगामा किया। इस पर यह सख्स अपनी दोनों बीबियों के साथ भाग गया। रविवार रात पहली पत्नी अपना सामान लेने दीनदयालपुरी आई तो लोगों ने उसे घेर लिया और जमकर हंगामा किया।
घंटों हंगामा होता रहा। खबर पा कर पुलिस पहुंची। किसी तरह लोगों को समझाया। यह सख्स बार-बार कह रहा था कि मेरी पत्नी कोई एतराज नहीं है तो दुनिया को क्यों एतराज है। वह कहता रहा मुझे बच्चा चाहिए । डाक्टर ने कह दिया पहली पत्नी गर्भवती नहीं हो सकती। मैं दूसरी से बच्चे पैदा करुंगा।












Click it and Unblock the Notifications