शिवराज सरकार अखिलेश को झटका देने की तैयारी में

सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने इन व्यापारियों के लिए सूबे में निवेश के लिए तमाम आकर्षक प्रस्ताव दिए जिसमें दिल्ली के सबसे नजदीक ग्वालियर से सटे मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में 500 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से 130 हेक्टेयर जमीन देने का प्रस्ताव दिया गया है। इसके अलावा प्रदेश में कहीं भी उद्योग लगाने पर तमाम रियायतें देने की भी पेशकश की गई है। इनमें सस्ते में जमीन व विशेष पैकेज देने से लेकर उनके लिए अलग औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का भी प्रस्ताव है।
मध्य प्रदेश भवन में शुक्रवार को हुई बैठक में नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोशिएसन के अध्यक्ष विपिन मल्हन के नेतृत्व में उद्योगपतियों के दल ने प्रदेश के उद्योग आयुक्त आरके चतुर्वेदी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। बैठक में चतुर्वेदी ने उद्योगपतियों से कहा कि राज्य सरकार ने उनको औद्योगिक भूखंड उपलब्ध कराने के लिए 20 हजार हेक्टेयर जमीन विभिन्न जिलों में चिन्हित कर रखी है। उद्यमियों को कैपिटल सब्सिडी, ब्याज सब्सिडी, प्रवेश कर में छूट, चार रुपये प्रति यूनिट की दर पर चौबीसों घंटे-सातों दिन बिजली देने का भी वादा किया। उद्योग आयुक्त ने उद्योगपितयों को बताया कि सिंगल विंडो प्रणाली के तहत सभी सुविधाएं व छूट एक ही छत के नीचे मुहैया कराई जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications