2जी घोटाला: चिदंबरम को सहआरोपी बनाए जाने की याचिका खारिज

न्यायमूर्ति जीएस सिंघवी और न्यामूर्ति केएस राधाकृष्णन की खंडपीठ ने ये फैसला सुनाया। इससे पहले सुब्रह्मण्यम स्वामी की याचिका को निचली अदालत ने खारिज कर दिया था, उसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। निचली अदालत ने चिदंबरम को अभियुक्त बनाने से इंकार करते हुए कहा है कि वह किसी भी आपराधिक साजिश में शामिल नहीं थे।
संगठन के द्वारा इस मामले पर कहा गया था कि चिदंबरम की भूमिका की गहनता से जांच की जानी चाहिए क्योंकि 2008 में तत्कालीन संचार मंत्री ए राजा के कार्यकाल में दूरसंचार कंपनियों को स्पेक्ट्रम आवंटन के समय चिदंबरम ही वित्तमंत्री थे।












Click it and Unblock the Notifications