नई दिशा दिखाने निकली रंग दे की फ्रीडम बस

Rang De Freedom Bus Concert
बैंगलोर। स्‍वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्‍य में देश भर में ढेर सारे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, लेकिन बेंगलुरु का फ्रीडम बस कंसर्ट बिलकुल अलग था। संस्‍था रंग दे द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 43 युवाओं ने बैंगलोर से पुसाद तक एक बस यात्रा का आयोजन किया, जो करीब 2000 किलोमीटर लंबी थी। इस दौरान कर्नाटक के तीन छोर तक बस गई और तीन दिन में बस में सवार युवाओं ने लोगों के बीच जाकर समाज में परिवर्तन औ सशक्तिकरण पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

बस यात्रा का आईडिया उस समय आया जब रंग दे के सामाजिक निवेशक रधु दीक्षित ने संस्‍था से ऋण लेने वालों से मुलाकात की बात कही। असल में रंग दे वो संस्‍था है जो जरूरतमंदों को स्‍वरोजगार के लिये ऋण मुहैया कराती है और उनके रोजगार को बढ़ाने में मदद करती है। महाराष्‍ट्र के पुसद में मौजूद लोगों से मिलने के लिये जैसे ही आईडिया आया, उसके ठीक तीन सप्‍ताह के भीतर बस कंसर्ट की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं।

फ्रीडम बस 13 अगस्‍त को बैंगलोर से चली और 14 को पुसद पहुंच गई। यहां रघु दीक्षित समेत सभी लोगों ने ऋण लेने वालों से मुलाकात की। यह मुलाकात वाकई में दिलचस्‍प थी। जो लोग अभी तक सुविधाओं से वंचित थे, उन्‍हें रंग दे के सहयोग से एक नई दिशा मिली नया जीवन मिला। ग्रामीण उद्यमियों ने अपने अनुभवों को शेयर किया और बताया कि किसी तरह उनके जीवन में परिवर्तन आये।

14 की शाम को पुसद में ही एक लाइव कंसर्ट हुआ, जहां करीब 400 लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर एक कार्यकर्ता विजय पदागुरी ने कहा, "पहले मैं जब भी भारत को देखता था तो गरीबी और गरीबों की परिस्थितियों को देख काफी दुख होता था, लेकिन रंग दे के असर को देखते हुए अब एक विश्‍वास जगा है कि भविष्‍य में पूरे भारत से गरीबी दूर हो जायेगी, क्‍योंकि यह सामाजिक निवेश अच्‍छे परिणाम देगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+