सोनिया गांधी बनीं दुनिया की छठी सबसे ताकतवर महिला

नयी दिल्‍ली। भारतीय महिलाओं की सफलता की धमक पूरी दुनिया में सुनाई देने लगी है। प्रतिष्ठित पत्रिका फो‌र्ब्स की बुधवार को जारी दुनिया की शीर्ष 100 सबसे अधिक प्रभावशाली महिलाओं की सूची में इसकी झलक साफ दिखाई देती है। संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस सूची में छठा पायदान हासिल किया है। पिछले वर्ष वह सातवें स्थान पर थीं। सोनिया समेत पांच भारतीय महिलाएं इस सूची में जगह बनाने में सफल हुई हैं। 65 वर्षीय सोनिया ने इस सूची में अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा को पछाड़कर यह स्थान पाया है। जबकि, जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल अव्वल हैं। लगातार दूसरे साल उन्होंने अपना दबदबा कायम रखा है।

Sonia Gandhi 6th most powerful woman

सूची में जगह बनाने वाली अन्य भारतीय महिलाओं में पेप्सीको की चेयरमैन इंदिरा नूई (12वें), सिस्को सिस्टम की पद्मश्री वॉरियर (58वें), आइसीआइसीआइ बैंक की एमडी व सीईओ चंदा कोचर (59वें) और बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ (80वें) पायदान पर काबिज हैं। सोनिया के बारे में फो‌र्ब्स ने लिखा है कि वह कांग्रेस पार्टी के इतिहास में सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष पद संभालने वाली शख्सीयत हैं। इस साल हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी की दुर्गति को लेकर उन्हें अपना बचाव करना पड़ा। अन्य मुल्कों की तुलना में बेहतर आर्थिक विकास के लिए वह प्रशंसा की पात्र बनीं तो तमाम मौकों पर राजनीतिक भ्रष्टाचार के लिए उनकी निंदा भी हुई। लेकिन, उन्होंने बखूबी इसका सामना किया।

दुनिया की पांच शीर्ष दमदार महिलाएं

1 एंजेला मार्केल

2 हिलेरी क्लिंटन (अमेरिकी विदेश मंत्री)

3 डिलमा रोसेफ (ब्राजील की राष्ट्रपति)

4 मिलिंडा गेट्स (बिल एंड मिलिंड गेट्स फाउंडेशन की को-चेयरमैन)

5 जिल अब्रमसन (न्यूयॉर्क टाइम्स की कार्यकारी संपादक)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+