बाहुबली विधायक की बेटी ने दिया पुलिसकर्मियों को बख्शीश

Uttar Pradesh Police
लखनऊ। क्‍या यूपी की खाकी खैरात की भूखी है? इस सवाल पर कोई भी टिप्‍पणी करना शायद उचित ना हो मगर सोमवार को जो नजारा सामने आया उसने यह साफ कर दिया कि यूपी पुलिस हमेशा खैरात के चक्‍कर में ही रहती है। दरअसल हुआ यह कि समाजवादी पार्टी के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा सोमवार को इलाहाबाद के नैनी सेंट्रल जेल से रिहा हुए। उनकी रिहाई के समय सैकड़ों की संख्‍या में उनके समर्थक उनके आगवानी में लग गये। डेढ़ साल बाद जेल से बाहर आने के बाद विजय मिश्रा का परिवार इतना खुश हुआ कि जेल के बाहर पैसे लुटाना शुरु कर दिया गया।

विजय मिश्रा की बेटी सीमा मिश्रा तो इतनी खुश हुईं कि वो पुलिसकर्मियों को बख्शीश देने से भी नहीं चूकीं। जेल के बाहर ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने जैसे ही विजय मिश्रा को सलाम किया उनकी बेटी ने उसके हाथ में 500 का नोट थमा दिया। नोट हाथ में आते ही पुलिसकर्मी वहां से चला गया। एक न्‍यूज चैनल पर दिखाये गये वीडियो की मानें तो बाहुबली विधायक विजय मिश्रा की बेटी पुलिसवालों को पांच पांच सौ रुपये के नोट बख्शीश के तौर पर दे रही है और पुलिसवाले नोट के लिए गाड़ी के पीछे-पीछे दौड़ रहे हैं।

ऐसे में अब इस बात पर मुहर लग जाती है कि जो पुलिसवाले बख्शीश के लिए नेताजी की गाड़ी के पीछे पीछे भाग रहे हैं वो जेल में भी नेताजी की खूब ख्‍याल रखते होंगे। आपको बताते चलें कि सपा विधायक विजय मिश्रा पर 60 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पिछले डेढ़ साल से मायावती सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर जुलाई 2010 में हुए हमले के मामल में जेल में बंद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+