सेक्स रैकेट का खुलासा, दिल्ली एयरपार्ट से 36 हाईफाई कॉलगर्ल्स गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली एयरपोर्ट से 36 लड़कियां जिस्मफरोशी के लिये दुबई जाने की फिराक में हैं। दरअसल इस गिरोह की फिराक में मुंबई पुलिस काफी दिनों से थी तो फौरन एक टीम दिल्ली आ पहुंची और एयरपार्ट से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को इस बात का भी शक है कि इस अंतर्राष्ट्रीय सेक्स रैकेट में एयरपोर्ट अथॉरिटी के कुछ लोग भी शामिल हो सकते हैं। कागजातों की छानबीन के बिना वीजा दिलाने में मदद के बदले ये अफसर मोटी रकम वसूल करते हैं। दलालों के चंगुल से छुड़ाई गई लड़कियों को अदालत ने मुंबई के चेंबूर सुधार गृह में भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक लड़कियों को डांस ग्रुप के नाम पर दुबई ले जाकर जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने की तैयारी थी। पुलिस के मुताबिक जांच में सख्ती के चलते सेक्स रैकेट में शामिल गैंग ने मुंबई से लड़कियों को विदेश भेजना बंद कर दिया है। अब वो दिल्ली, हैदराबाद और चेन्नई के रास्ते लड़कियों को विदेश भेज रहे हैं। फिलहाल इस बड़े रैकेट को बस्ट करने के बाद मुंबई पुलिस को उम्मीद है गैंग में शामिल बड़ी मछलियां भी जल्द ही उसकी गिरफ्त में होंगी।












Click it and Unblock the Notifications