शिवपाल की मीडिया को धमकी, कहा माइक लाओगे तो जेल जाओगे

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उगर पत्रकार बिन बुलाए आते है तो उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इतना ही नहीं उस दौरान उन्होंने कहा कि अगर उनके मुंह पर माइक लगाया जाएगा तो उनको जेल की हवां खानी पड़ेगी। इससे पहले उनका एक बयान आया था कि जो अधिकारी अच्छे से काम करते हैं वे थोड़ी चोरी भी कर सकते है। इस बयान पर उनको बाद में मांफी भी मांगनी पड़ी थी।
गौरतलब है कि एटा में अधिकारियों के साथ हुई बैठक के दौरान मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने अधिकारियों से कहा कि अगर वह ईमानदारी के साथ काम करेंगे तो थोड़ी चोरी कर सकते हैं मगर लूट नहीं। यह बैठक आम जनता की समस्या के लिए की गयी थी। मंत्री जी की चोरी की नसीहत सुनकर मौजूद अधिकारी हक्के बक्के रह गये थे।
इस बयान पर खड़े हुए बवाल को देखते हुए उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि मैंने अधिकारियों को चोरी करने की नसीहत नहीं दी थी। उन्होंने कहा कि वह अधिकारियों से पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार और उसे रोकने की बात कर रहे थे। वह अफसरों से मेहनत और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की बात कर रहे थे। अब उन्होंने एक और बयान देकर नये बवाल को हवां दे दी है।












Click it and Unblock the Notifications