स्वतंत्रता दिवस पर मणिपुर में सीरियल बम ब्लास्ट, 4 जख्मी

धमाके के बाद से पूरे राज्य में हाईअलर्ट कर दिया गया है और सीमाओं को सील कर चेकिंग शुरु कर दी गई है। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मालूम हो कि प्रमुख उग्रवादी संगठनों मणिपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोहों के बहिष्कार के आह्वान किया था जिसके बाद से मणिपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ा करने के निर्देश दिए। माना जा रहा है कि बम काफी पहले लगाए गए होंगे।












Click it and Unblock the Notifications