प्रधानमंत्री ने 9वीं बार लाल किले पर फहराया तिरंगा
नई दिल्ली। आज पूरा देश आजादी के जश्न में सराबोर है। देश के 66वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लाल किले पर तिरंगा फहराया। सिंह ने लाल किले से नौवीं बार तिरंगा फहराकर सबसे अधिक बार झंडा फहराने वाले वजीर-ए-आजम की कतार में तीसरे स्थान पर पहुंच गये है। इससे पहले जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद मनमोहन सिंह तीसरे स्थान पर हैं।

सिंह नेहरू-गांधी परिवार के बाद सबसे अधिक बार झंडा फहराने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बन गये है। नेहरू ने सबसे अधिक 17 बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा फहराया है। इसके बाद उनकी पुत्री इंदिरा गांधी ने पीएम पद के दौरान 16 बार तिरंगा फहराने का गौरव हासिल किया था। सिंह सन 2004 में देश के प्रधानमंत्री बने थे, इसके बाद उनको लगातार 9वीं बार तिंरगा फहराने का गौरव हासिल हुआ है।
नेहरू ने आजादी के बाद से सन 1963 तक लगातार 15 अगस्त पर तिरंगा फहराया है। इंदिरा गांधी ने 1966 से 1976 तक और उसके बाद 1980 से 1984 तक ध्वजारोहण किया है। मनमोहन सिंह से पहले अटल बिहारी बाजपेयी का नंबर आता था, उन्होंने सन 1998 से 2003 लगातार 6 बार झंडा फहराया था। राजीव गांधी ने 5 बार तिरंगा लहराया था।
तिरंगा फहराने के मौके पर मनमोहन सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व अर्थव्यवस्था मुश्किल दौर से गुजर रही है। मंदी का असर भारत पर भी पड़ा है। खराब मॉनसून भी आर्थिक मंदी का कारण है। इस मौके पर सिंह ने कहा कि अगले पांच सालों में हर घर में बिजलीद पहुंचाने का वादा किया है। अपने संबोधन में पीएम ने यूपीए की उपलब्धियां ही गिनाईं।












Click it and Unblock the Notifications