कांग्रेस उन्‍हें देती है ऊंची कुर्सी जो होते हैं चाटुकार: बाबा रामदेव

Baba Ramdev ends stir after tall claims
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। बाबा रामदेव लगातार सुर्खियों में बने हुए है। आज आजादी के दिन योग गुरू बाबा रामदेव ने सीधे तौर पर प्रणव मुखर्जी पर हमला बोल दिया है। जी हां देश के म‍हामहिम पर हमला करते हुए बाबा ने कहा है कि प्रणव मुखर्जी पुराने कांग्रेसी है और वो पुराने दल को भूल नहीं पाये हैं। इससे पहले तो रामलीला मैदान से रामदेव से रामदेव ने ऐलान किया था कि वो कभी भी प्रधानमंत्री और राष्‍ट्रपति पर हमला नहीं किया मगर मगर अब वह खुद ही अपने बयान से पलट गये। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि इस पार्टी में उन्‍हीं लोगों को ऊंची कुर्सी मिलती है जो इसके चाटुकार होते हैं।

एक निजी चैनल पर दिये गये अपने बयान में बाबा रामदेव ने कहा कि वो प्रणव मुखर्जी का सम्‍मान करते हैं लेकिन राष्‍ट्रपति की बातों में उन्‍हें कोई यकीन नहीं है। राहुल गांधी के संबंध में बोलते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा से नादानी वाली बात करते हैं। आपको बताते चलें कि मंगलवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपने पहले संबोधन में टीम अन्ना और बाबा रामदेव के आंदोलनों पर सख्त टिप्पणी की थी। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ चल रहे आंदोलनों को लेकर चेतावनी दे डाली। उन्होंने माना कि लोगों में इन मुद्दों पर गुस्सा है, लेकिन इस गुस्से के बहाने लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला जायज नहीं है।

वहीं बाबा रामदेव के राष्ट्रपति पर हमले पर कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने बाबा रामदेव को आडेण हाथों लिया है। मनीष तिवारी ने कहा कि बाबा को खुद पर संयम रखना चाहिए। मालूम हो कि मंगलवार को बाबा रामदेव ने अपना अनशन तोड़ दिया और ऐलान किया कि अनशन टूटा है मगर आंदोलन जारी रहेगा। बाबा रामदेव अनशन तोड़ने के बाद दिल्‍ली से हरिद्वार चले गये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+