भ्रष्ट हाथों से झंडा फहराकर होता है तिंरगे का अपमान: रामदेव

आज बाबा के आंदोलन का पहला चरण पूरा हो जाएगा। शाम को वे आगे की रणनीति के बारे में ऐलान करेंगे। पीएम पर हमला बोलकर उन्होंने संकेत दे दिया है कि आगे भी उनका हमला तेज रहेगा। उन्होंने मनमोहन सिंह सरकार को चेतावनी देते हुए कहा था कि उनकी मांगे मानी जाए नहीं तो महाक्रांति होगी। शनिवार को बाबा के तेवर और भी तीखे दिखे।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार देश की तीन मांगे मानती है तो ठीक वरना देश महाक्रांति करने के लिए मजबूर होगा। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार उनकी मांगो को 11 अगस्त तक स्वीकार नहीं करती है तो 15 अगस्त को उनके खिलाफ हल्ला बोलेंगे। यहीं नहीं 12 से 14 अगस्त के लिए वह फिर से अनशन पर चले जाएंगे।
बाबा का अनशन आज शाम को रामलीला मैदान में खत्म होने वाला है। हांलाकि उन्होंने यह फैसला लिया है कि अगर सरकार उनकी मांगो को नहीं मानती है तो वह मैदान से नहीं हटेंगे। शुक्रवार को बाबा ने सिटीजन चार्टर और लोकपाल का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा था कि उनकी मांग विचाराधीन लोकपाल के लिए नहीं बल्कि एक मजबूज लोकपाल के लिए है।












Click it and Unblock the Notifications