नीतीश के समर्थन में भागवत, कहा गुजरात से बेहतर बिहार

भागवत के इस बयान ने भाजपा के अंदर भी बवाल खड़ा कर दिया है। उन्होने कहा कि उनका खुद का कहना बहुत मायने नहीं रखता क्योंकि लोग भी लगातार यहीं कह रहे है। भागवत ने इसके आगे कुछ भी नहीं कहा, लेकिन उनका इतना कहना ही काफी था। अभी पिछले कुछ महिने पहले ही भागवत ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा था कि कोई हिंदूत्वादी नेता भारत का प्रधानमंत्री क्यों नहीं हो सकता। उस समय ऐसा लग रहा था कि भागवत का यह बयान मोदी के पीएम पद के समर्थन में है।
अब उन्होंने बिहार की तारीफ करते हुए कहा कि आज बिहार पर देश और दुनिया की नजर है। इसपर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डॉ सीपी ठाकुर ने कहा कि भागवत सहीं कह रहे है। बिहार सभी क्षेत्रों में विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम यह नहीं कर रहे है कि गुजरात में विकास नहीं हो रहा है। वहां भी हो रहा है, लेकिन इन मामले में बिहार को एक नंबर में रखना गलत नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications