कांडा के लव, सेक्स और धोखे की शिकार हुई गीतिका

फोरेंसिक जांच के लिए जब्त किए गए गीतिका के लैपटाप में गोपाल कांडा द्वारा गीतिका को लिखे गए कई रोमांटिक बातें सामने आई हैं जिन्हें ई-मेल के माध्यम से भेजा गया था। वहीं गोपाल कांडा पिछले दो महीने से गीतिका से किसी प्रकार के संपर्क न होने की बात बोल रहे थे। सोमवार की रात को गीतिका के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान भी गीतिका के परिवार वाले गोपाल कांडा की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। गौरतलब है कि अभी तक गीतिका सुसाईड केस में गोपाल कांडा की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
पूर्व एयर होस्टेस गीतिका का परिवार गुस्से में है। परिवार पूरे मामले के लिए गोपाल कांडा को जिम्मेदार बता रहा है। रविवार को एमडीएलआर एयरलांइस की पूर्व निदेशक 23 साल की गीतिका ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत के लिए एमडीएलआर के चेयरमैन गोपाल कांडा और कंपनी की एक अधिकारी अरुणा चड्ढा को जिम्मेदार ठहराया था। गीतिका के घरवालों के मुताबिक गोपाल कांडा उसका मानसिक और शारीरिक शोषण कर रहा था।
पढ़ें- गीतिका केस से जुड़ी हर खबर
वह उसे फोन करता था घर भी आता जाता था। यह मामला सामने आने के बाद कांडा को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा हालांकि उसने यह भी कह दिया कि वह गीतिका के परिवार को नहीं जानता। उधर, गोपाल कांडा ने पूरी घटना पर सफाई देते हुए अब कहा है कि वह गीतिका और उसके परिवार को जानते हैं लेकिन पिछले दो महीने से उनकी गीतिका से कोई बात नहीं हुई थी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications