कुदरत का करिश्मा यूपी में जन्मी दो सिर वाली बच्ची

क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी इस बच्ची को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। आसपास के लोगों में जिज्ञासा बनी यह बच्ची अपने पिता की छठी संतान है, उससे पहले चार बेटी और एक बेटे को उसकी मां जन्म दे चुकी है। लोग इसे तरह-तरह की कहानी से जोड़ रहे हैं वहीं नॄसग होम ने बच्ची के होने की पुष्टिï करते हुए कहा कि लाईन बाजार इलाके की सुमित्रा देवी को कल शाम दाखिल कराया गया था।
सामान्य प्रसव संभव नहीं था इसीलिये रात 11 बजे के बाद आपरेशन किया गया। बच्ची के दो सिर, दो मुंह, चार आंखें और चार कान हैं। लड़की का शरीर एक है। डाक्टर के मुताबिक लड़की के दो सिर होने की वजह 'फन्जनाइटल एनामिली है। यह विकृति लाखों बच्चों में किसी एक में होती है वहीं जींस के असामान्य स्थिति में भी यह होता है। डॉक्टरों के मुताबिक ऐसी हालत में कम बच्चे बच पाते हैं। वहीं कुछ बच्चे सामान्य तौर पर अपनी पूरी ङ्क्षजदगी जीते हैं। फिलहाल पैदा हुई बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है। अस्पताल में देखने वाले लोगों की भीड़ लगी है।
वहीं कुछ लोग इसे देवी का रूप मान रहे हैं और इसे दर्शन करने आ रहे हैं। बहरहाल बच्ची के माता-पिता काफी परेशान हैं उनका कहना है कि उनके अन्य बच्चे सामान्य हैं तो इस बच्ची में यह विकार कैसे हो गया। आपरेशन के जरिए यह बच्ची सामान्य हो पायेगी या नहीं, इस बारे में चिकित्सक भी अभी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कह पा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications