भ्रष्टाचार विरोधी जंग में शुरू हुई नये अन्ना की खोज

इसके लिए वे दो नामों पर विचार कर रहे हैं जिसमें खुद उनका और संतोष हेगड़े का नाम प्रमुख है। हालांकि वे कई अन्य नामों पर भी विचार कर रहे हैं जो सामाजिक आंदोलन की अगुवाई कर चुके हैं पर अभी वे पशोपेश में हैं कि वे किसे जनलोकपाल आंदोलन के लिए चुने। जिसके पीछे लोगों की ताकत भी हो। इसमें एक नाम जल पुरुष राजेंद्र सिंह का भी सामने आया है जिन्होंने पानी के लिए बहुत बड़ा काम किया है। वैसे कुछ औऱ नाम है जिनपर ये वालंटियर्स विचार कर रहे हैं।
सूत्रों ने बताया कि ये वे लोग हैं कि टीम अन्ना के आंदोलन में दिन रात जुटे रहे। इसमें ऐसे कई सदस्य हैं तो इस आंदोलन के लिए अपनी नौकरी तक दांव पर लगा दी। ये डेढ़ साल से सिर्फ एक ही मकसद के लिए काम कर रहे थे कि जनलोकपाल का आंदोलन एक न एक दिन अपना मुकाम हासिल करेगा। सूत्र बता रहे हैं कि कुछ तेजतर्रार वालंटियर्स इस समय अपनी गुपचुप बैठकें करके अपने नए अन्ना की खोज कर रहे हैं। जिससे आंदोलन को आगे बढ़ाया जा सके।
बताया जा रहा है कि ये स्वयंसेवक मेधा पाटकर से कुछ उम्मीद कर रहे है कि वे ही आंदोलन को लीड करें पर बताया जा रहा है कि वे विस्थापितों के आंदोलन को छोड़कर लोकपाल के आंदोलन में पूरी तरह से समय नहीं दे सकेंगी। इसके बाद अन्ना के रूप में संतोष हेगड़े दिख रहे हैं पर वे आम जनमानस में लोकप्रिय नहीं है और साउथ के होने के कारण उत्तरभारत में अपनी उपस्थिति भी ठीक से नहीं जता पाते हैं इसलिए उनसे भी नाउम्मीदी ही है। अब देखना है कि ये स्वयंसेवक किस नाम को आगे बढ़ाते हैं।
यदि आपके नजर में भी कोई अन्ना बनने लायक है तो आप वन इंडिया को बताएं हम उन्हें अन्ना की तरह प्रोटेक्ट करेंगे और उनका नाम सामने रखेंगे कि ये जनलोकपाल के रुके आंदोलन को आगे बढ़ा सकते हैं पर ध्यान रहे कि इस आंदोलन के लिए उस व्यक्ति का व्यक्तित्व न केवल क्रिस्टल की तरह साफ हो बल्कि उसके दामन पर भी कोई दाग न हो।
सामाजिक सरोकारों में बढ़कर भाग लेता हो और वह कई आंदोलनों की अगुवाई कर चुका हो। इसलिए देर मत करिए अन्ना हजारे की खोज में जुट जाइए क्योंकि अन्ना हजारे की खोज भी इसी तरह से की गई है। इसलिए देर मत करिए अपने विचार हमें लिख भेजें, कमेंट करें हमें बताएं कि कौन हो सकता है अगला अन्ना....।।।... वन इंडिया की टीम भी आपके साथ है। हम आपके विचार जानने के लिए उत्सुक हैं।












Click it and Unblock the Notifications