कानपुर: सीवर में गिरा बच्चा, बचाने गये 3 और मरे

टैंक पर एक टूटा ढक्कन लगा था। मुकेश के 12 वर्षीय बेटे संदीप से आज सुबह 100 रूपये का नोट टैंक में गिर गया। संदीप ने ढक्कन हटाया और इस दस फुट गहरे गड्ढे से नोट निकालने के लिये सीढ़ी लगा कर टैंक में उतर गया। टैंक में जहरीली गैस भरी थी जिससे वह अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। जब बच्चे के बेहोश होने के बाद पिता मुकेश भी टैंक में उतरे तो वह भी बेहोश हो गये।
उन्हें बचाने के लिए पड़ोसी नीरज और साधू भी टैंक में उतरे और बेहोश हो गये। एक पांचवा आदमी भी टैंक में उतर रहा था लेकिन बेहोशी का आभाष होते ही वह वाहर आ गया। चार लोगों के टैंक में गिरने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने बहुत मुश्किल से चारों को टैंक से निकाल कर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां डॉक्टर ने चारों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज मामले की जांच आरंभ कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications