नैस्‍ले बेबी प्रॉडक्‍ट्स में खतरनाक केमिकल होने की आशंका

Haryana government found banned products in Nestle factory
पानीपत। यदि आप अपने शिशु को नैस्‍ले के बेबी मिल्‍क प्रॉडक्‍ट दे रहे हैं, तो सावधान! आपके बच्‍चे के भोजन में खतरनाक केमिकल हो सकते हैं। यह हम नहीं बल्कि हरियाणा का खाद्य एवं औषध विभाग की टीम कह रही है।

खाद्य विभाग की एक टीम ने पानीपत में समालसा प्रोडेक्ट में स्थित नैस्ले फैक्टरी में अवैध बेबी मिल्‍क सैम्‍पल बरामद किए हैं। इसके अलावा एक अन्‍य छापे में मैसर्ज तिलक राज कपिल कुमार सब्जी मंडी रेवाड़ी में मैसर्ज अंबिका फार्मास्यूटिकल गया बिहार द्वारा निर्मित 600 ऑक्सीटोसिन के इंजेक्शन बरामद किये, जिन पर प्रतिबंध है और यह इंजेक्शन बिना किसी बिल के थे।

खाद्य एवं औषध प्रशासन के आयुक्त डॉ राकेश गुप्ता ने कहा कि ये इंजेक्शन बिलिस्टर पैक में होने चाहिए, परन्तु एकल पैकिंग में थे। डॉ गुप्ता ने कहा कि इन इंजेक्शनों को सील करके सीजेएम आर के भांकर के समक्ष पेश किया और कब्‍जे में ले लिया। पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

डॉ राकेश गुप्ता ने आगे कहा कि डॉ अनिता टंढन सिविल सर्जन पानीपत की अध्यक्षता में एक दूसरी टीम ने समालसा प्रोडेक्ट में स्थित नैस्ले फैक्टरी में छापा मारा। टीम ने कुछ शिशुओं के लिये बनाये गो दूध के सैम्‍पल जब्त किये हैं।

शिशु विकल्प अधिनियम के तहत नैस्ले को नोटिस भेजा गया है। ऐसे उत्पादों के निर्माता को शिशु दुग्ध विकल्प, फीडिंग बोतल एण्ड इंफेंट (उत्पादन आपूर्ति और वितरण विनियम) अधिनियम 1992 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाना है।

कम्पनी अन्य उत्पादों के विज्ञापनों के साथ उसके लैबल पर फीडिंग बोतल के ग्राफिक मुद्रित कर रही है, जो कानून के तहत निषेध है। ऐसे उत्पाद दो वर्ष से कम की आयु के बच्चों के लिए निषेध है। बहरहाल, लैबल पर चेतावनी लिखी गई है। यह महत्वपूर्ण है कि हम पहली से सात अगस्त तक विश्व ब्रेस्ट फीडिंग सप्ताह मना रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+