मायावती ने सीएम अखिलेश को कहा, 'थैंक यू वेरी मच'

mayawati
लखनऊ। हाल ही में लखनऊ में कुछ अराजक तत्वों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मूर्ति को तोड़ा गया था, जिसके बाद प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री ने अज्ञात लोगों की गिरफ्तारी के आदेश देते हुए उसी रात मूर्ति को अपनी जगह पुनर्स्थापित कराया था। ये तो बात हो गयी घटनाक्रम की अब आपको बताते हैं कहानी में कहाँ से आया ट्विस्ट बीते दिन ही वन इंडिया द्वारा प्रकाशित खबर पढ़े- माया की मूर्तियों की सुरक्षा के लिये बसपाईयों ने की अखिलेश से मुलाकात में वन इंडिया ने आपको बताया था कि बसपा के तीन वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री कि तरफ से अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बसपा सुप्रीमो मायावती के आदेशानुसार तीनो वरिष्ठ मंत्रियों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर मायावती की तरफ से "थैंक यू वेरी मच " कहा।

इन नेताओं ने सीएम से कहा कि नयी मूर्ति लगने से बसपा अध्यक्ष संतुष्ट है। नेताओं ने मूर्तियों के साथ ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बसपा सुप्रीमो मायावती की भी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। आपको बता दें कि मायावती की सुरक्षा में अभी 110 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, बसपा नेताओं का कहना है कि यह संख्या अभी कम है जिसे बढाया जाना चाहिए।

आपको बताते चलें कि बीते दिन सुबह बसपा के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी, स्वामीप्रसाद मौर्य के साथ प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से भेंट की। इस मौके पर सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी, प्रमुख सचिव गृह तथा डीजीपी भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री से मिलने आये बसपा नेताओं ने मुख्यमंत्री के काम करने के तरीके की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे सब उनसे प्रभावित हैं। पूर्व सीएम की प्रतिमा के संबंध में वर्तमान सीएम द्वारा तत्काल लिए गए निर्णय और कार्यवाही कि भी बसपा के नेताओं ने जम कर प्रशंसा की । मजे की बात तो ये है कि बसपा नेताओं ने यहां तक मान लिया कि मूर्तियों के साथ छेड़छाड करके कोई वर्तमान सपा सरकार को बदनाम करना चाहता है।

आपको बताते चलें कि सीएम से हुए मुलाकात के बाद बाहर निकले स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि राज्य में शरारती तत्वों का हौसला इतना बढ़ गया है कि सीएम के आश्वासन के बाद भी राज्य में कई जगहों पर अंबेडकर प्रतिमाएं तोड़े जाने की घटनाएं सामने आई हैं। जिससे सारा सुरक्षा तंत्र लचर हो गया ।

बसपा सरकार के नेताओं और वर्तमान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच हुई मुलाकात के बाद सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि मुलाकात में बसपा नेताओं ने खासतौर पर पूर्व सीएम मायावती की सुरक्षा बढ़ाने का आग्रह किया। अभी उनकी सुरक्षा में 110 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। बसपा नेता चाहते थे कि इसमें और वृद्धि कर दी जाए। पूर्व सीएम को अब अपनी मूर्तियों के साथ अपनी सुरक्षा की भी चिन्ता है। अखिलेश ने उन्हे भरोसा दिया है कि पूर्व सीएम की सुरक्षा की समीक्षा कर तत्काल कार्यवाही की जाएगी। प्रदेश प्रवक्ता चौधरी ने ये भी कहा है कि सपा सभी महापुरूषों का सम्मान करती है।

गौरतलब है कि अपनी सबसे प्रबल विरोधी की मूर्ति थोड़े जाने के सन्दर्भ में वर्तमान मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए फैसले का दलित समुदाय ने स्वागत किया है। बताया जा रहा है कि वर्तमान मुख्यमंत्री द्वारा किये गए ऐसे काम से दलित वर्ग काफी प्रभावित है और उनके दिल में भी अखिलेश के लिए सॉफ्ट कॉर्नर आ गया है। साथ ही अगर अखिलेश द्वारा भविष्य में भी दलित महापुरुषों के सम्मान के लिए ऐसे काम किये गए तो अगले आने वाले चुनावों में सपा को दलित वर्ग से भी भारी मात्र में वोट मिल सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+