माया की मूर्तियों की सुरक्षा के लिये बसपाईयों ने की अखिलेश से मुलाकात

उन्होंने बताया उस वारदात के दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराने तथा स्मारकों की हिफाजत के लिये पर्याप्त सुरक्षा बल मुहैया कराने के लिये हमारा प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला। उन्होंने प्रभावी कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया है। मौर्य ने कहा कि मूर्ति लगाने में सरकार ने जो तत्परता दिखायी, उससे लगा कि सरकार ने मामले को गम्भीरता से लिया और बिना समय गंवाए दूसरी मूर्ति स्थापित करा दी। जारी भाषा सलीम गोस्वामी विधान परिषद में बसपा और विपक्ष के नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने इस मौके पर कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से स्मारकों की सुरक्षा के लिये तैनात वाहिनी के कर्मियों की संख्या में कटौती सम्बन्धी मीडिया में आयी खबरों के बाबत पूछा।
उन्होंने कहा हमने मुख्यमंत्री से कहा है कि आज हमें मीडिया के माध्यम से मालूम हुआ है कि मायावती सरकार ने स्मारकों की सुरक्षा के लिये जो वाहिनी ने तैनात की थी, उसमें आप कटौती करने जा रहे हैं। इस पर उन्होंने अनभिग्यता जाहिर की और कहा नहीं हम ऐसा नहीं करेंगे। गौरतलब है कि गत गुरुवार को लखनउ स्थित डाक्टर भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल परिसर में स्थित बसपा अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मूर्ति को उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना नामक संगठन के कार्यकर्ताओं ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। राज्य सरकार ने 24 घंटे के अंदर दूसरी मूर्ति स्थापित करायी थी। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications