एक और रेल हादसा- अब किसान एक्‍सप्रेस की ट्रक से टक्‍कर

Train
नई दिल्ली। सोमवार का दिन मानों ट्रेन यात्रियों के लिये काल बनकर आया है। सुबह तड़के आंध्र प्रदेश के नेल्‍लोर में तमिलनाडु एक्‍सप्रेस में आग में 47 यात्रियों की मौत हुई, फिर अमृतसर से खबर आयी कि वहां पैसेंजर ट्रेन से स्‍कूल बस टकरा गई और 5 बच्‍चों की मौत हो गई और अब खबर आयी है हरियाणा के संपला से, जहां किसान एक्‍सप्रेस की एक ट्रेक से टक्‍कर हो गई है।

इस दुर्घटना में 2 लोगों के मारे जाने की खबर है। सिरसा, हिसार, भिवानी व रोहतक के रास्ते भटिंडा से चलकर पुरानी दिल्ली को जाने वाली गाड़ी संख्या 14520 किसान एक्सप्रेस रेलगाड़ी की सांपला के पास एक ट्रक से भिडंत हो गई। इस रेल हादसे में 2 लोगों के मरने व एक के घायल होने का समाचार मिला है। हादसा दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर हुआ।

घटना के अनुसार रोजाना की तरह किसान एक्सप्रेस दिल्ली की ओर जा रही थी। रोहतक के सांपला के पास एक ट्रक मानवरहित रेलवे क्रासिंग के समय तेज रफ्तार में आ रही किसान एक्सप्रेस के इंजन से जा टकराया। हादसे में ट्रक में कुल सवार तीन लोगों में से दो की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। घटना के कारण ट्रेन का इंजन बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया। इसके बार दिल्ली रोहतक रेल मार्ग अवरूद्ध हो गया व आने जाने वाली ट्रेनों की रोक दिया गया।

किसान एक्सप्रेस में सवार यात्री अन्य वाहनो की मदद से अपनी-अपनी मंजिल तक पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक मौके पर पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई थी तथा रेलवे अधिकारी ट्रेक को दोबारा सचारू करने में जुटे हुए थे।

इससे पहले- नेल्‍लोर में राहत कार्य जारी है। तमिलनाडु एकसप्रेस की एस-11 कोच पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। अभी तक मृतकों की संख्‍या 47 बतायी जा रही है। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक इसमें भी इजाफा हो सकता है। वहीं अमृतसर में एक मानवरहित क्रॉसिंग पर ट्रेन और स्‍कूल बस में टक्‍कर हो गई। इस दुर्घटना में पांच बच्‍चे मारे गये हैं। वहीं 19 बच्‍चे बुरी तरह घायल हुए हैं। दोनों जगह घायलों को अस्‍पतालों में भर्ती कराया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+