तमिलनाडु एक्‍सप्रेस बनी बर्निंग ट्रेन, मृतकों की संख्‍या 35 हुई

Train chtches fire
नेल्‍लोर। चेन्‍नई जा रही तमिलनाडु एक्‍सप्रेस में अचानक आग लग जाने की वजह से पहले 25 लोगों के मरने की खबर आयी थी। अभी खबर आयी है कि मृतकों की संख्‍या बढ़कर 35 हो गई है।

यह हादसा सुबह 4:20 बजे तब हुआ जब ट्रेन आउटर से पास हो रही थी। यह आग स्‍लीपर कोच एस-11 में लगी। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

बाकी के यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाने के लिये राहत ट्रेन चेन्‍नई से रवाना हो चुकी है। वहीं रेलवे प्रशासन ने तीन हेल्‍पलाइन नंबर जारी किये हैं-

सिकंदराबाद: 040-27786723, 27700868
विजयवाड़ा: 0866-2345863, 2345864
नेल्‍लोर: 0861-2331477, 2576924

आग ट्रेन के टॉयलेट में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। चूंकि ट्रेन की स्‍पीड काफी तेज़ थी, इसलिए मिनटों में आग पूरे डिब्‍बे में फैल गई। जैसे ही आग की सूचना मिली ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी और बाकी के डिब्‍बों को काट कर अलग कर दिया गया, ताकि आग फैले नहीं। लेकिन तब तक ट्रेन में भगदड़ मच चुकी थी। लोग भागने लगे, जिस वजह से कई लोग घायल भी हुए हैं।

जीआरपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ने फिलहाल 3 लोगों के मरने की पुष्टि की है। उन्‍होंने बताया कि ट्रेन के एस-11 डिब्बे से तीन शव बरामद किए गए हैं। और लोगों के हताहत होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। आशंका है कि डिब्बे में शार्टसर्किट होने की वजह से आग लगी। दक्षिण मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि राहत एवं बचाव ट्रेन मौके पर भेजी जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+