मेंगलूर: रेव पार्टी पर हमला, युवक-युवतियों से दुर्व्यवहार

संगठन के कार्यकर्ताओं ने वहां युवक युवतियों पर हमला किया। कुछ युवतियों के चेहरे पर कालिख भी पोत दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने इस मामले की जांच के लिये गृह मंत्री आर अशोक को निर्देशित कर दिया है।
इससे पहले सन 2009 में भी ऐसा ही घटना को अंजाम दिया गया था। वहां भी सभ्यता को लेकर ही कुछ युवक युवतियों पर वार किया गया था। बेंगलुरू के एक पब में श्रीराम सेना के कार्यकताओं ने लड़कियों की जमकर पीटाई कर दी थी। इस घटना के बाद काफी हल्ला हुआ था। वहां भी युवको और युवतियों के सभ्य ड्रेस ने पहनने और अल्कोहल के सेवन करने के कारण उनकी पिटाई कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications