28 की उम्र में महिलाओं को भाते हैं उनकी कमर और हिप्स

Woman
लंदन। जिस समय कोई भी महिला अपनी उम्र के 28 वें पड़ाव में होती है उस समय वो अपने जीवन के और सालों की अपेक्षा खुद को ज्यादा सेक्सी मानती है क्योंकि उस समय वो अपने शरीर कि बनावट से बहुत ज्यादा ही खुश रहती है। ये बात हम नहीं कह रहे। ये बात साबित कि है महिलाओं पर किये गए एक ताजातरीन शोध ने।

इस शोध में यह भी सामने आया है कि उम्र के 32वें साल में इनका आत्मविश्वास चरम पर होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके पास मददगार दोस्तों के साथ-साथ परिवार का अपनापन भी होता है। ये दोनों ही उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में मददगार होते हैं।

डेली मेल की खबर के मुताबिक, महिलाओं के हाइजीन उत्पाद बेचने वाले एक यूके ब्रांड ने यह अध्ययन किया है। इस अध्ययन का मुख्य फोकस इस बात पर था कि महिलाओं की खुद के प्रति सोच कैसी है।

शोध में शामिल महिलाओं में से 60 प्रतिशत का कहना था कि इस उम्र में आत्मविश्वास इसलिए बढ़ता है क्योंकि हम जानते हैं कि हमारी जिंदगी किस ओर जा रही है। वहीं 52 प्रतिशत का कहना था कि इस उम्र में संतुष्टि होती है कि हमारे पास जिंदगी भर साथ निभाने वाला कम से कम एक साथी तो है।

शोध में शामिल महिलाओं में से 19 प्रतिशत ने ब्रिटानी शाही परिवार की बहू केट मिडलटन को सबसे प्रेरणादायी औरत बताया तो 17 प्रतिशत ने ऐतिहासिक नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल को आदर्श बताया। प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेत्री मर्लिन मुनरो 15 प्रतिशत मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

गौरतलब है कि शोधकर्ताओं ने किये गए इस शोध में ये भी पाया कि 28 की उम्र में अधिकांश महिलाएं अपने हिप्स और कमर के आकार से संतुष्ट होती हैं। 28 की उम्र की तीन चौथाई महिलाओं ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिले तो वो अपने फिगर को बिगड़ने नहीं देंगी।

23 प्रतिशत महिलाओं ने उम्र के इस पड़ाव में अपनी आंखों को सबसे कामुक अंग बताया। जबकि 20 प्रतिशत महिलाओं ने अपनी ब्रेस्ट को सबसे उत्तेजक बताया। अपनी बौद्धिकता को पसंद करने वाली महिलाओं का आंकड़ा मात्र 13 प्रतिशत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+