टीम के साथ अन्ना हजारे भी कल बैठेंगे अनशन पर

यही नहीं अन्ना के अनशन की बात अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट भी की। केजरीवाल ने कहा कि अन्ना का स्वास्थ्य ठीक है और वो अनशन पर बैठेंगे।
एयरपोर्ट कुछ ही पलों के लिये अन्ना मीडिया से मुखाबित हुए और उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि अब देश को किसी न किसी का बलिदान चाहिये। जब तक किसी की जान नहीं जायेगी, तब तक सरकार नहीं मानेगी।
जैसा कि आपको पता है कि 25 जुलाई को जंतर-मंतर पर टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल, मनीष सिशोधिया और गोपाल रॉय आमरण अनशन पर बैठेंगे। अनशन के दौरान अन्ना भी मंच पर रहेंगे। अनशन का पूरा कार्यक्रम अन्ना के दिशा-निर्देश पर ही होगा।
अनशन के लिये दिल्ली आने के तुरंत बाद अन्ना हजारे कौशांबी चले गये। यहां वो एक समारोह में भाग लेंगे और फिर शाम को दिल्ली आ जायेंगे।
इससे पहले दिल्ली रवाना होने से पहले अन्ना ने कहा था कि देश के साथ सरकार धोखा कर रही है। भ्रष्ट मंत्रियों को अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मॉनसून सत्र में सरकार को जन लोकपाल बिल लाना ही होगा। अब वो और उनकी टीम के सदस्य भ्रष्टाचार के खिलाफ जान भी देने को तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications