हरियाणा से नहीं जा रही मारुति सुजूकी

भार्गव ने कहा कि वह इस बैठक से संतुष्ट हैं और राज्य सरकार सकारात्मक तरीके से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा दोषियों को पहचाने और इस घटना के निपटारे के लिए दृढ़ हैं। उन्होंने कहा कि मारूति और राज्य सरकार इस घटना को लेकर चिंतित हैं और जानने चाहते हैं कि इस घटना के पीछे कौन है। हुड्डा ने मानेसर की घटना के लिए स्पेश प्रोसेक्यूटर के रूप में के टी एस तुलसी के नाम की घोषणा की है।
हुड्डा ने मारूति सुजूकी को प्रदेश सरकार द्वारा सभी प्रकार की सहायता और सहयोग देने का भी आश्वासन दिया। दोनों पक्षों में यह सहमति हुई कि दोषियों की पहचान होनी चाहिए और उन्हें सजा मिलनी चाहिए और इस हिंसक घटना के पीछे किन तत्वों का हाथ था यह भी पता लगना चाहिए।
हुड्डा ने मारूति घटना में एक वरिष्ठ मानव संसाधन प्रबंधक श्री अविनाश देव की मृत्यु पर भी गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों की पहचान करके उन्हें पकडऩे के सभी प्रकार के प्रयास किये जा रहे हैं। दोषियों को पहचाने और उनके विरूद्ध चार्जशीट जारी करने की दिशा में कार्यवाही की जा रही है।
हुड्डा ने इस बात पर भी जोर दिया कि निर्दोष लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। भार्गव ने तुलसी के नाम पर सहमति जताते हुए कहा कि वह एक सक्षम और अनुभवि व्यक्ति हैं और आशा की जाती है कि उनकी उपस्थित यह घटनाक्रम जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। श्री भार्गव ने इस मामले को तेजी से सुलझाने में मारूति की तरफ से हरसम्भव सहायता व सहयोग देने की भी पेशकश की।
इस अवसर पर हरियाणा के उद्योग मंत्री रणदीप सुरजेवाला, गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा, हरियाणा के मुख्य सचिव पी के चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव छत्तर सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहाकार (गृह) पी वी राठी, उद्योग विभाग के वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव वाई एस मलिक, एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक राजीव अरोड़ा, श्रम विभाग के वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव पी के गुप्ता और श्रम आयुक्त सतवंती अहलावत ने राज्य सरकार की ओर से इस बैठक में भाग लिया जबकि मारूति सुजूकी की ओर से मारूति सुजूकी के सीईओ और प्रबंध निदेशक सिंजो नाकानिशी के अलावा मानव संसाधन और प्रशासनिक व उत्पाद शाखा के अधिकारियों ने भाग लिया।












Click it and Unblock the Notifications