औरतें कम कपड़ा पहनती हैं तो अच्छी लगती हैं: मंत्री

Women's safety depends on what they wear
दिल्ली (ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा की राह पर चल पड़े हैं। उन्होंने इंदौर में एक कार्यक्रम में महिलाओं को ज्यादा कपड़े पहनने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी में एक कहावत है कि जो नेता कम बोलता है वह अच्छा लगता है और जो महिला कम कपड़े पहनती हैं वह अच्छी दिखती हैं, लेकिन हमारे यहां उलटा है, यहां ज्यादा कपड़े पहनने वाली महिलाएं अच्छी मानी जाती हैं।

विजयवर्गीय ने कहा, "महिलाओं को ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए जिससे उत्तेजना पैदा हो। महिलाओं का कपड़ा और मेकअप ऐसा होना चाहिए जिससे उनके प्रति श्रद्धा भाव पैदा हो। महिलाओं का मर्यादित आचरण व मर्यादित फैशन रहेगा तो समाज में अपराध नहीं बढ़ेंगे। महिलाएं भी सुरक्षित रहेंगी।"

महिला आयोग पर किया कटाक्ष

गुवाहाटी में सरेराह एक लड़की से छेड़छाड़ की जांच करने गई राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम पर हमला करते हुए विजयवर्गीय ने कहा, 'मैंने टीवी पर उन महिलाओं (महिला आयोग की सदस्‍य) को गुवाहटी की सड़कों पर घूमते हुए देखा. मुझे ऐसा लगा कि कोई फैशन परेड हो रही है। बाद में पता चला कि ये तो महिला आयोग की महिलाएं हैं। तो उन्‍हें भी अपने आचरण पर विचार करना चाहिए।'

गौरतलब है कि गुवाहाटी में गत 9 जुलाई को एक 17 वर्षीय छात्रा के साथ करीब 20 लोगों ने छेड़छाड़ की थी। पीड़ित छात्रा बार से अपने घर लौट रही थी। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए ममता शर्मा ने कहा था कि महिलाओं को अपने पहनावे के प्रति सचेत रहना चाहिए।

मंत्री के बयान पर बवाल
मध्यप्रदेश के उद्योग मंत्री का यह बयान आते ही उनके शहर इंदौर में बवाल खड़ा हो गया। महिला कांग्रेस की सदस्य सड़कों पर आ गईं और उन्होंने मंत्री और सरकार के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाकर मंत्री का विरोध करने की घोषणा की है।

राष्ट्रीय महिला आयोग से भी शिकायत की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मंत्री विजयवर्गीय पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे हैं लेकिन महिलाओं के लिबास के बारे में दिया उनका यह पहला बयान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+