महिला राजनेताओं को प्रशिक्षण दे रहा आईआईएम बेंगलूरु

सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी आईआईएम बी के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से 30 नेत्रियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा। इन 30 नेत्रियों को देश की विभिन्न राजनीतिक दलों से चुना गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन यूनाइटेड नेशन विमेन एंड यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम के तत्वावधान में आयोजित किया गया है। पाठ्यक्रम के अंत में यूएन की ओर से ही सभी नेत्रियों को सर्टिफिकेट प्रदान किये जायेंगे।
कार्यक्रम के शुभारंभ में श्रीमती अलवा ने कहा कि देश में सशक्त महिला राजनेताओं की जरूरत है। यह कार्यक्रम इसे मजबूती देने का काम करेगा। इस कार्यक्रम में सभी नेत्रियों को राजनीतिक स्किल्स और पर्सनल डेवलपमेंट स्किल विकसित किये जाने की श्रीमती अलवा ने प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत तमाम राजनेत्रियों का जिक्र किया, जिन्होंने राजनीतिक बुलंदियों को छुआ है। उन्होंने कहा कि इससे निश्चित रूप से भारत को नई दिशा मिलेगी।
सीपीपी आईआईएम-बी के चेयरमैन राजीव गौडा ने कहा कि भारत को ऐसे नेताओं की जरूरत है जो संतुलित ढंग से देश की सेवा कर सकें, देश में सुशासन चला सकें और जिनमें दूरदर्शिता कूट-कूट कर भरी हुई हो।
आईआईएम-बी के निदेशक प्रो. पंकज चंद्रा ने महिलाओं को आगे बढ़ाने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया और कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से देश को नई मजबूती मिलती है।
इस मौके पर सीएसआर की निदेशक डा. रंजना कुमारी, यूएन विमेन के सूरज कुमार और यूएनडीपी की सुमीता बनर्जी भी मौजूद थे। सभी ने देश के संसद में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने की वकालत भी की।












Click it and Unblock the Notifications