सरेआम थाने के सामने चमड़े की बेल्‍ट से लड़की को पीटते रहे दरिंदे!

Crime Against Women
कानपुर। क्‍या हो गया देश को? यहां महिलाओं पर अत्‍याचार की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। गुवाहाटी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि कानपुर में एक लड़की के साथ दो लोगों ने गाली गलौज किया और फिर विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं पूरे आधे घंटे तक लड़की को पीटा गया और कोई बचाने नहीं आया। यहां तक की इस मामले में पुलिस ने भी अबतक कोई कार्रवाई नहीं की है।

जी हां उत्‍तर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी कानपुर में हुए इस सनसनीखेज वारदात के बाद से हर कोई हैरत में है। पीडि़त लड़की का आरोप है कि बीती रात दो लोगों ने उसके साथ गलत बातें की और जब उसने विरध किया तो उसकी बेल्‍ट से पिटाई की। गौरतलब है कि पीड़ित लड़की एक निजी संस्थान में काम करती है और अपने पिता के साथ रहती है। पीड़ित के मुताबिक शाम को जब वो घर लौट रही थी तो 2 लड़कों ने उसका रास्ता रोका और उसके साथ गाली गलौच करने लगे। उसके साथ कॉलगर्ल जैसा बर्ताव किया गया।

लड़की ने जब इसका विरोध किया तो उन्‍होंने चमड़े की बेल्‍ट से उसकी पिटाई शुरु कर दी और वो पूरे आधे घंटे तक लड़की की पिटाई करते रहे। सरेराह हुई इस घटना के दौरान लड़की को बचाने के लिये कोई सामने नहीं आया। हैरान करने वाली बात यह है कि मौका ए वारदात से पुलिस चौकी की दूरी महज 200 मीटर है। आरोप यह भी है कि लड़की जब रिपोर्ट लिखाने पुलिस के पास गई तो रिपोर्ट लिखने से इंकार कर दिया गया। घटना के 24 घंटे बीत चुके हैं मगर पुलिस अभी तक आरोपितों का पता नहीं लगा पाई है।

सवाल: कानपुर में लड़की के साथ मनचले बदतमीजी के बाद मारपीट करते रहे, ये सब सरेआम हुआ, आधे घंटे तक मनचले मनमानी करते रहे लेकिन पुलिस कहां थी?

कानपुर की पुलिस मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एक कार्यक्रम की सुरक्षा की तैयारी में लगी थी और उसे शहर के आम लोगों की कोई फिक्र नहीं थी?

यही नहीं, इस कार्यक्रम में जब एक महिला नेता ने जाने की कोशिश की ताकि वो अपनी बात मुख्यमंत्री को कह सकें तो उस महिला नेता को भी जबरन जाने से रोक रोक दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+