बेटी को जन्म देने पर मां को मिली मौत

आरोपी की तलाश कर रही पुलिस का कहना है कि उसके पांच बेटियां पहले से थीं जिसे लेकर वह पत्नी से आए दिन झगड़ता था और एक और बेटी के जन्म के बाद उसने अपनी पत्नी की ही हत्या कर दी।
एसएसपी बरेली संजीव गुप्ता ने बताया कि इज्जतनगर के परतापुर नई बस्ती निवासी आरिफ अपनी पत्नी सलमा उर्फ भूरी व बच्चों के साथ रहता था। पुलिस के अनुसार उसके विवाह को काफी समय हो चुका था। शादी के बाद सलमा ने पांच बेटियों को जन्म दिया लेकिन आरिफ एक बेटा चाहता था जिसके लिए वह पत्नी को दोषी मानता था। पुलिस का कहना है कि हर बार आरिफ और उसके घरवाले बेटे की इच्छा कर सलमा का ताना दिया करते थे।
इस बात को लेकर सलमा और आरिफ से बीच मन-मुटाव हो गया था। आरिफ बेटियों के जन्म के पीछे अपनी पत्नी को दोषी मानता था। मंगलवार को भी आरिफ इस बात को लेकर सलमा से झगड़ा हुआ। झगड़े में आरिफ ने पहले सलमा की बुरी तरह पिटाई की और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी आरिफ मौके से भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सलमा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी आरिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications