किराए की मां ने 10 बच्चों के बाद लिया सन्यास
समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार पिछले 20 वर्षो से जिल हॉकिंस (47 वर्ष) बच्चा पैदा करने के बारोबार में है। इस दौरान उन्होंने दस बच्चों को जन्म दिया। अंतिम बार जन्म दिये बच्चे में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा जिसके कारण उन्होंने इस कारोबार से सन्यास ले लिया। महिला द्वारा अंतिम बार जन्द दिये गये बच्चे जैकब-विलियम हैं।
जिल के द्वारा जन्म दिये गये अंतिम बच्चे जुड़वा थे। उनका जन्म निर्धारित समय से 8 हफ्ते पहले ऑपरेशन के माध्यम से किया गया। जिल ने सन्यास लेने के कदम प्रेग्नेंसी के दौरान आई गंभीर किस्म की परेशानियों के कारण लिया। जिल हॉकिंस अविवाहित है, शुक्रवार की रात उन्होंने अपने करियर को छोड़ने की घोषणा की।
जिल ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार गर्भधारण किया तो उन्होंने अपने परिवार से झूठ बोला था। उन्होंने एक पुरूष मित्र खोज निकाला, और परिवार के सामने ले जाकर कहा कि उनका बच्चा मर गया। इस दुख की खबर पर उनके परिजनों और दोस्तों द्वारा उनको ढ़ेर सारी सांत्वना मिली थी।