शारजाह में है आतंकियों को खुश करने वाली अभिनेत्री लैला खान

मालूम हो कि पिछले हफ्ते ही पुलिस ने लैला खान के सहयोगी परवेज को गिरफ्तार किया था और परवेज ने ही यह सूचना दी थी कि लैला दुबई में है। सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो लैला खान ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के रिश्तेदार पाकिस्तान निवासी कमाल जलवानी के बेटे वफाद उर्फ सोनू से निकाह किया था। सूत्रों की मानें तो यह निकाह वर्ष 2009 में हुई थी और निकाह के 6 माह बाद ही लैला पाकिस्तान से दुबई चली गई थी। लैला सोनू के साथ दुबई के एक पॉश इलाके के शानदार अपार्टमेंट में रहती थी।
दुबई एयरपोर्ट के नजदीक पॉश इलाके में स्थित यह अपार्टमेंट सोनू के पिता कमाल जलवानी ने ही खरीदा था। लेकिन अब जो जानकारी मिली है उसके अनुसार लैला खान इन दिनों अपने परिवार के साथ दुबई से 40 किलोमीटर दूर शारजाह के अबू शगारा इलाके में स्थित एक गुप्त स्थान पर रह रही है। सूत्रों ने यह भी जानकारी दी है कि जब से भारतीय खुफिया एजेंसियों को उसके आतंकवादी संगठनों से जुड़े होने की भनक लगी है तभी से उसका ठिकाना बदल दिया गया है, जिससे भारतीय खुफिया एजेंसियों को उसके ठिकाने के बारे में पुख्ता जानकारी न मिल सके। सूत्रों का यह भी दावा है कि परवेज के पकड़े जाने के बाद लैला और उसके परिवार के सदस्यों को शारजाह से भी हटाने की तैयारी है।












Click it and Unblock the Notifications