आगजनी के शिकार लोगों को सरकार देगी नये मकान

संसदीय कार्यमंत्री आजम खां ने कहा कि आगजनी में जलाए गए घरों के स्थान पर लोहिया आवास योजना के तहत नए आवास भी बनवाए जाएंगे, ताकि ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों को यह संदेश जाए कि वे यदि किसी का घर जला देंगे तो सरकार उसे उससे भी अच्छा मकान देगी। श्री खां ने कहा कि चाहे दलित लड़की के बलात्कार के बाद हत्या की घटना रही हो अथवा उसकी प्रतिक्रिया में हुई आगजनी की घटना, पूरा घटनाक्रम गंभीर है और सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है।
उन्होंने पूर्ववर्ती बसपा सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि यह घटना पिछले पांच साल प्रदेश में जो हालात रहे हैं उसकी छाया है। मगर सरकार प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था का राज कायम करके हर वर्ग में विश्वास का भाव पैदा करने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार ने न सिर्फ जिले के जि मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की है, बल्कि बलात्कार के बाद हत्या का शिकार हुई लड़की के परिजनों को पांच लाभ रुपए तथा घटना की प्रतिक्रिया में जिन परिवारों के घर जलाए गए है उन्हें दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
संसदीय कार्यमंत्री ने दावा किया कि प्रतापगढ़ की घटना में जिस तरह त्वरित कार्रवाई हुई है उतनी पांच वर्षों में कभी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषियों को ब शा नहीं जाएगा। किसी निर्दोष को प्रताडि़त भी नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार पता लगाएगी कि मथुरा जिले के कोसीकला और प्रतापगढ़ के अस्थान गांव की तरह पूरे प्रदेश में बवाल कराने की साजिश तो नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि अस्थान गांव में अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित की गई है।












Click it and Unblock the Notifications