मायावती ने मजबूत की प्रणव दा की दावेदारी

केन्द्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री राजीव शुक्ला ने मायावती से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मायावती ने कहा कि मुखर्जी कल राष्ट्रपति पद के लिये नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। राजीव शुक्ला इस सिलसिले में नामांकन पत्र पर उनके दस्तखत लेने आये थे और उन्होंने हस्ताक्षर कर भी दिये हैं।
हम आपाके बता दें कि राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन पत्र कई सेट में दाखिल किया जाता है। इसी के तहत राजीव शुक्ला ने मायावती से मुलाकात की। मायावती ने कहा हमारी पार्टी का पूरा प्रयास होगा कि मुखर्जी ही राष्ट्रपति बनें।
माया ने बताया कि प्रणव दा ने उन्हें निजी रूप से फोन करके वोट की अपील की। साथ ही प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही प्रणव दा ने लखनऊ आकर मायावती से मिलने की भी इच्छा जाहिर की।












Click it and Unblock the Notifications