शादीशुदा प्रेमिका के घर भाई बनकर पहुंचा प्रेमी, फिर किया प्‍यार

Love
देवरिया। उसकी शादी को अभी चंद रोज ही हुए थे कि उसका प्रेमी उससे मिलने पहुंच गया। विवाहिता प्रेमिका से मिलने के लिए प्रेमी ने उसके चचेरे भाई होने का नाटक किया और ससुराल वालों को धोखा देते हुए उनके घर में ही रूक गया।

प्रेमी को आया देख प्रेमिका ने भी प्रेम दिखाया और पेट में दर्द बताकर पति के साथ न सोकर दूसरे कमरे में सोने चली गयी। आधा रात बितने के बाद प्रेमिका अपने प्रेमी के कमरे में चली गयी। थोड़ी ही देर में कमरे से आ रही आवाजों को सुनकर ससुराल वाले जाग गये और दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद ससुराल वालों ने भाई बने प्रेमी की जमकर पिटाई की तथा मुंह काला कर सिर मुंडवा पूरे गांव में घुमाया।

घटना उत्तर प्रदेश के देवरिया नगर कोतवाली के सदर कोतवाली पुरवा साहू टोला के राजकुमार राजभर का विवाह कुछ दिन पूर्व बिंदू से हुआ था। पिपराईच गोरखपुर निवासी तहसीलदार यादव (25) जो बिंदू से प्रेम करता था। प्रेमी तहसीलदार ने खुद को उसकी नवविवाहित पत्नी बिंदू का चचेरा भाई बताया। भाई होने की बात सुनकर ससुराल वालों को कोई शक नहीं हुआ और वह रात को वहीं रूक गया। तहसीलदार को बिंदू के कमरे के निकट के कमरे में रहने की इजाजत मिल गयी फिर क्या था बिंदू ने भी अपने प्रेमी का साथ देने का मन बनाया और अपने पति राजकुमार को पेट मे दर्द बताकर दूसरे कमरे में सोने चली गयी।

देर रात परिजनों के सोने के बाद बिंदू और उसका प्रेमी एक कमरे मे चले गये। प्रेमी के कमरे से रात में आवाजें आने लगीं तो आहट मिलने पर घर वालों की नींद खुल गयी और उन्होंने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। युवक की जमकर पिटाई की। युवक की पिटाई करने के बाद सुबह उसका मुंह काला कर और सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया। गांव में घुमाने के बाद प्रेमी को पुलिस को सौंप दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+