सुप्रीम कोर्ट ने पाक पीएम यूसुफ रजा गिलानी को गद्दी से उतारा

सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से आग्रह किया कि वे नया प्रधानमंत्री खोजना शुरू कर दें और नये प्रधानमंत्री के बनने तक देश की कमान वही संभालें।
गिलानी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, जिसके लिए उन्हें कोर्ट में पेश होने के आदेश दिये गये थे। इस मामले में ढिलाई बरतने पर गिलानी को अयोग्य करार दे दिया गया।
पाकिस्तान के राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक पाक में सत्ता परिवर्तन से भारत पर भी प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि फिलहाल पाकिस्तान की राजनीति में सेना दखल नहीं देगी, क्योंकि सत्ता की बागडोर जरदारी के हाथों में है। हालांकि विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि गिलानी जिस मामले में दोषी करार दिये गये हैं, उसका ताल्लुक राष्ट्रपति से भी है, लेकिन जरदारी को बचाने के लिए गिलानी ने खुद की कुरबानी दे दी।












Click it and Unblock the Notifications