पिता के इलाज के लिये किया अपहरण

पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद शैलेन्द्र ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि उसके पास बीमार पिता के इलाज के लिए पैसे नहीं थे और पैसों की खारित उसने अपने दोस्तों के साथ अपहरण की योजना बनायी थी। फिलहाल शैलेन्द्र पुलिस की हिरासत में है और उसके अन्य दोस्तों की तलाश कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय मोहन शर्मा ने बताया कि पिलुआ इलाके के सुन्ना गांव के शैलेन्द्र ने अपने परिवार के साथ रहता था। उसके पिता कई दिनों से बीमार थे और उसके पास पिता के इलाज के आवश्यक धन नहीं था। इसी धन के लिए उसने दोस्तों के साथ मिलकर पिछले शनिवार को पड़ोस के मोनू का अपहरण कर लिया था।
शैलेन्द्र ने पुलिस को बताया कि वह फिरौती की रकम 25 लाख रूपये मांगता इससे पहले ही बच्चा चिल्लाने लगा। उसे चुप कराने के लिये मुंह दबाया गया और दम घुटने से उसकी मृत्यु हो गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपहरणकर्ताओं ने घबराकर शव को हजारा नहर में फेंक दिया। शव की तलाश के लिये आज गोता खोरों को लगाया गया है। मोनू की चप्पल, मुंह पर बांधा गया गमछा और पैर में बांधी गयी रस्सी बरामद कर ली गयी है। पुलिस ने इस सिलसिले में आज छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस अपहरण में शामिल उसके चार दोस्तों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने उम्मीद जतायी कि उनकी गिरफ्तारी भी जल्द हो जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications