पाक को पोलियो मुक्‍त नहीं देखना चाहता तालिबान

Pak Taliban not to allow anti-polio campaign in North Waziristan
तालिबान आतंकवादियों ने अमेरिकी ड्रोन हमलों को लेकर पाकिस्तान में पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। इस प्रतिबंध से उत्तरी वजीरिस्तान में पहले से खराब स्वास्थ्य हालात पर विपरीत असर पड़ेगा।

आपको बताते चलें की कमांडर हाफिज गुल बहादुर ने कल पर्चे बाँट कर सरकार के जरिये चलाए जा रहे पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम पर पूरी तरह प्रतिबन्ध की घोषणा की थी। ज्ञात हो की चिकित्सा के मामले में पिछड़े हुए क्षेत्र में इस प्रतिबंध से पोलियो फैलने की आशंका और बढ़ गयी है। अगर बात स्थानीय लोगों कि की जाये तो उनका कहना है की इस फरमान को मानने के अलावा हम कर भी क्या सकते हैं। लोगों का ये भी कहना है कि इस फतवे के खिलाफ हम कर भी क्या सकते हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस प्रतिबंध से उत्तरी वजीरिस्तान में पहले से खराब स्वास्थ्य हालात पर विपरीत असर पड़ेगा।

तालिबान ने मीरानशाह में उर्दू में प्रकाशित एक पर्ची में लिखा है, ''हम आज (शनिवार) से पोलियो टीकाकरण अभियान पर प्रतिबंध की घोषणा करते हैं।'' उत्तरी वजीरिस्तान के शुर ए मुजाहेदीन के प्रमुख हाफिज गुल बहादुर ने अपनी शुर के साथ मिल वजीरिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले बंद होने तक पोलियो टीकाकरण पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। प्रतिबंध के पक्ष में बोलते हुए तालिबान ने कहा है कि ड्रोन हमलों का कुप्रभाव पोलियो से कहीं ज्यादा घटक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+