लोकसभा चुनाव में विधायकों को टिकट नहीं देगी सपा

आपको बता दें कि यूपी मे लोकसभा की 80 सीटे हैं। जिनमें 22 सीटों पर सपा का कब्जा है। इसलिए सपा अब 58 सीटों के लिए जीतू उम्मीदवार की तलाश में है। इसलिए सपा ने तय किया है कि इन चुनाव क्षेत्रों में चुनाव लड़ने वालों की जमीनी हकीकत की पड़ताल करने के लिए वह पर्यवेक्षक भेजेगी जो यह देखेंगे कि कौन किस क्षेत्र से सपा के लिए जीतू प्रत्याशी हो सकता है। दिल्ली में सोमवार को हुए सपा के संसदीय बोर्ड की बैठक में फैसला किया गया है कि प्रत्याशियों के बारे में अंतिम फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष ही करेंगे। यानी चाबी पूरी तरह से मुलायम सिंह के हाथों में ही रहेगी। अन्य राज्यों में भी लोकसभा प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है।
वहां से पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही फैसला लिया जाएगा। आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी ने लोकसभा का चुनाव लड़ने इच्छा रखने वालों से आवेदन मांग लिए थे। आवेदन के साथ हर व्यक्ति को 10 हजार रुपये नकद जमा कराने थे। यानी अब तक 90 लाख रूपये सपा के खाते में आ गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून 2012 थी। बैठक के बाद रामगोपाल यादव ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आगामी 10 और 11 जुलाई को कोलकाता में होगी। पार्टी को उम्मीद है कि इस बार उत्तर प्रदेश के बाहर उसका लोकसभा में खाता जरूर खुलेगा।












Click it and Unblock the Notifications