बहूरानी डिंपल यादव के खिलाफ नहीं लड़ेंगी कांग्रेस, बसपा

श्रीमती यादव कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी। जनसभा को पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और महासचिव रामगोपाल यादव भी संबोधित करेंगे।
उपचुनाव के लिये नामांकन की प्रक्रिया पिछले 30 मई से ही शुरू है लेकिन पांचवें दिन तक एक भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ है। श्रीमती यादव ने फिरोजाबाद सीट से भी लोकसभा का उपचुनाव लड़ा था लेकिन वह कांग्रेस के राज बब्बर से एक लाख से भी ज्यादा मतों से हार गयी थीं। दिलचस्प है कि राज बब्बर ने राजनीतिक पारी की शुरूआत सपा से ही की थी।
लोकसभा के पिछले चुनाव में अखिलेश यादव कन्नौज के साथ फिरोजाबाद सीट से भी जीते थे लेकिन उन्होंनें वह सीट छोड़ दी थी। मुख्यमंत्री बनने के बाद वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिये चुने गये हैं। उन्होंनें लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। फिरोजाबाद सीट से उपचुनाव में मिली हार के बाद अखिलेश यादव ने कहा था कि डिंपल को चुनाव लडाना राजनीतिक भूल थी। अब वह कभी चुनाव नहीं लडेंगी लेकिन कन्नौज के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के दवाब के बाद पार्टी ने उन्हें फिर से उपचुनाव में उतारने का निर्णय लिया है।
कन्नौज सीट पर उपचुनाव 24 जून को होगा और मतों की गणना 27 जून को होगी। नामांकन पत्र 6 जून तक भरे जायेंगे तथा 9 जून को नाम वापस लिये जा सकेंगें।












Click it and Unblock the Notifications