माया के 2 मंत्री और 80 सीएमओ पर सीबीआई का शिकंजा

nrhm scam
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में केंद्रीय जांच ब्‍यूरो (सीबीआई) की टीम राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन (एनआरएचएम) मामले में शनिवार को कई जगह छापेमारी की। पूर्व स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री अनंत मिश्रा के लखनऊ और कानुपर आवास पर छापे मारे। सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने इस मामले पर अनंत मिश्रा, बाबू सिंह कुशवाहा और 80 अन्‍य पूर्व और वर्तामान सीएमओ शामिल है।

टीम अभी उनके आवास पर ही गहन जांच में जुंटी हुई है। सीबीआई ने अन्‍य जगहो पर भी छापेमारी की। मिश्रा के आवास पर छापेमारी के दौरान सीबीआई के साथ भारी संख्‍या में पुलिस बल भी मौजूद है। मिश्रा के घर पर मिले कम्‍पयूटर के हार्ड डिस्‍क तक को नहीं छोड़ा गया। इससे पहले भी अन्‍नत मिश्रा पर सीबीआई दो बार पूछताछ कर चुकी है।

एनआरएचएम घोटाले में सबूत एकत्र करने के लिए सीबीआई छापेमारी कर रही है। सीबीआई के कड़े रूख को देखते हुए ऐसा लगता है कि नतीजा अब जल्‍द की निकलकर सामने आएगा। सूत्रों की माने तो छापेमारी के दौरान कई अहम दस्‍तावेज सीबीआई को मिले है। सीबीआई मिश्रा से संबंधित तीन सिम कार्डो की भी जांच कर रही है। इसकी जानकारी मारे गये पूर्व सीएमओ एके शुक्‍ला दे दी थी।

एनआरएचएम मामले पर इस कार्रवाई को अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। एनआरएचएम मामले में हुए हजारों करोड़ के घोटाले में सीबीआई कई बार छापेमारी का दौर चला चुकी है। एक मामले में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के छह लोग अपनी जान भी गवा चुके है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+