कर्नल एमएस धोनी ने किया कश्‍मीर में एलओसी का दौरा

MS Dhoni
श्रीनगर। टीम इंडिया के कप्‍तान व भारतीय सेना में कर्नल महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को पाकिस्‍तान से लगी लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) का दौरा किया। इस दौरान जवानों से मिलने के बाद धोनी ने कहा कि क्रिकेट के बाद वो आर्मी में जॉब करना चाहेंगे।

क्रिकेट के व्‍यस्‍त कार्यक्रम के बीच छुट्टी मिलने पर इन दिनों धोनी भारतीय सेना के साथ समय बिता रहे हैं। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्‍ता कर्नल आरके पल्‍टा के मुताबिक यहां पर कर्नल धोनी भीमबेर गली, हमीरपुर, सियाचिन, कलसियान का दौरा कर चुके हैं। इसके अलावा पुंछ के बाद वो राजौरी जाएंगे जहां वो जवानों के साथ रात बितायेंगे।

जवानों से मिलने के बाद धोनी ने कहा कि देश को भारतीय जवानों पर गर्व होना चाहिये जो विपरीत परिस्थितियों में रहकर यहां काम करते हैं। मैं देश के युवाओं से कहना चाहूंगा कि वो करियर के मामले में पहली प्राथमिकता सेना को दें। उन्‍होंने कहा कि वो वो आज यहां सिर्फ क्रिकेट की वजह से हैं। और वो क्रिकेट के प्रति पूरी ईमानदारी बरतना चाहते हैं। हां क्रिकेट के बाद वो भारतीय सेना की सेवा जरूर करना चाहेंगे। सेना के ब्रांड एंबेस्‍डर धोनी यहां सैन्‍य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहेंगे।

देश को विश्‍वकप दिलाने वाले धोनी रविवार को उधमपुर जायेंगे और फिर श्रीनगर, जहां वो सैन्‍य टुकडि़यों से मुलाकात करेंगे। धोनी के कार्यक्रम के अंत में बारामुला जाएंगे जहां कश्‍मीर प्रीमियर लीग (केपीएल) का उद्घाटन रविवार को करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+