सीबीएसई में 80 प्रतिशत पास हुए, चेन्नई रीजन सबसे आगे

बात अगर इस बार आये नतीजों की हो तो आपको बता दें की इस वर्ष सीबीएसई के नतीजों का प्रतिशत 80.19% रहा जिसमें लड़कियों ने हर बार की तरह इस बार भी बाजी मारी और उनका प्रदर्शन लड़कों की अपेक्षा बेहतर रहा । लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.21 जबकि लड़कों का 75.80 रहा है। मजे की बात ये है की पहले की ही तरह चेन्नई रीजन ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 90.59 फीसदी नतीजे अर्जित किए। चेन्नई का रिजल्ट पिछले साल 91.32 प्रतिशत था।
आपको बता दें की इस साल 12वीं के एग्जाम के लिए 8 लाख से ज्यादा (8,15749) स्टूडेंट्स ने रजिर्स्ट्ड हुए थे, जो 2011 के मुकाबले 5.94 प्रतिशत ज्यादा थे। इनमें दिल्ली के स्टूडेंट्स की संख्या 2.28 लाख थी।
ज्ञात हो की पत्राचार/प्राइवेट स्टूडेंट के रिजल्ट्स के मुकाबले नियमित स्टूडेंट का रिजल्ट कहीं ज्यादा शानदार रहा। नियमित स्टूडेंट का रिजल्ट जहां 82.51 फीसदी रहा, वहीं पत्राचार/प्राइवेट स्टूडेंट्स का रिजल्ट मात्र 38.85 फीसदी रहा।
नतीजों के बाद अब भारत की अलग अलग यूनिवर्सिटी में एडमिशन की रेस भी शुरू हो जाएगी। वन इंडिया ने आपको पहले ही अवगत करा दिया था की डीयू में 4 जून से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो रहा है। पढ़ें डीयू एडमीशन की खबर।












Click it and Unblock the Notifications