4 जून से शुरू होंगे दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमीशन

डीयू प्रशासन इस बार अपनी मिशन एडिशन की प्रक्रिया 4 जून से शुरू करने जा रहा है। रजिस्ट्रेशन 4 जून से शुरू होकर 18 जून तक होगा। इस बार छात्रों को सेंट्रलाइज्ड फॉर्म कॉलेजों से नहीं, बल्कि डाकघरों से प्राप्त होंगे। दिल्ली में 15-16 डाकघरों के जरिए फॉर्म दिए जाएंगे। फॉर्म डाकघरों में ही जमा होंगे। डाकघरों में फार्म सुबह 10 से लेकर 4 बजे तक मिलेंगे।
डीयू के डीन स्टूडेट्स वेलफेयर प्रो. जे.एम. खुराना ने बताया कि छात्रों की सुविधा के लिए डीयू पहली बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। जिसके लिए कुछ कॉलेजों को ऑन लाइन दाखिला आवेदन के लिए केंद्र बनाया जाएगा। गत वर्ष डीयू ने दाखिला आवेदन फार्म को हटा दिया था।












Click it and Unblock the Notifications